भरतपुर के सेवर में एक ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे। घायल फिरोजाबाद (UP) का रहने वाला है। तीनों भरतपुर शहर में एक शादी समारोह में जा रहे थे। एक्सीडेंट मंगलवार रात 10 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बहनेरा के पास हुआ। हादसा इतना भीषण था कि शवों के हाथ-पैर तक कटकर अलग हो गए। शादी से 5 किलोमीटर दूर एक्सीडेंट सेवर थाना के ASI नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट में नीशू कटारा (27) निवासी सिकंदरा (आगरा), आकाश चौधरी (27) निवासी सिकंदरा (आगरा) की मौके पर ही मौत हो गई। विनीत (23) निवासी फिरोजाबाद घायल है। तीनों एक ही बाइक पर थे और भरतपुर की ब्रज नगर कॉलोनी में एक शादी-समारोह में जा रहे थे। करीब पांच किलोमीटर पहले एक्सीडेंट हो गया। तीनों ने ही हेलमेट नहीं लगाया था। हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े टक्कर इतनी तेज थी कि युवकों के शवों के कई टुकड़े हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों ओर खून बिखरा हुआ था। बाइक भी कई मीटर दूर थी। घायल को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसका पैर कटकर अलग हो गया है। वहीं, आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने मंगलवार रात को ही हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार उसे 4 किलोमीटर दूर पुलिस नाकाबंदी में पकड़ा गया है। शव हॉस्पिटल में छोड़कर चली गई पुलिस हादसे के बाद सेवर थाना पुलिस शवों को आरबीएम हॉस्पिटल की इमरजेंसी में छोड़कर ही चली गई। बाद में परिजनों ने पहुंचकर दोनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया। …. एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में थार ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, VIDEO:20-25 फीट दूरी तक घसीटा; गाड़ी के पहले भी ओवर स्पीड के हो चुके चालान 5 मई को जयपुर शहर में एक थार सवार ने स्कूटर सवार महिला को कुचल दिया था। महिला गाड़ी समेत 20–25 फीट तक घसीटती गई। घटना शहर के मानसरोवर इलाके की है। पूरी खबर पढ़िए…