सारोला डिस्कॉम क्षेत्र के भरतपुर जीएसएस से जुड़े गांवों में शनिवार को 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक की जाएगी। कनिष्ठ अभियंता गोपाल कुमार ने बताया कि भरतपुर जीएसएस पर नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने के कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। यहां रहेगा बंद का असर इस दौरान भरतपुर, कोड़क्या, अकावद खुर्द, अकावद कलां, महुआखेड़ा, हथौला सहित करीब एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। डिस्कॉम के जेईएन गोपाल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय में अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग प्रदान करें।