भरतपुर के नुमाइश मैदान में दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मैदान में पहुंचे। सुरक्षा को देखते हुए नुमाइश मैदान में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। रावण दहन के दौरान ADM, SDM सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। पुतला दहन के साथ ही श्री जसवंत प्रदर्शनी पशु मेले में भी रौनक बढ़ गई। देखें … रावण दहन की तस्वीरें फतेहपुर सीकरी के कारीगरों ने बनाए पुतले पशुपालन विभाग की ओर से 52 फीट ऊंचा रावण, 42 फीट ऊंचा कुंभकरण और 35 फीट ऊंचा मेघनाथ का पुतला तैयार कराया गया। पुतले बनाने के लिए आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी से कारीगर बुलाए गए थे। हर साल इन्हीं कारीगरों से पुतले बनवाए जाते हैं। पुतला दहन से पहले पशुपालन विभाग की ओर से राम बारात निकाली गई। पशुपालन विभाग के कार्यालय से निकली राम बारात राम बारात पशुपालन विभाग के कार्यालय से शुरू हुई और नुमाइश मैदान पहुंचकर इसका समापन हुआ। इसके बाद राम बारात में शामिल भगवान श्रीराम की वेशभूषा धारण किए व्यक्ति ने तीनों पुतलों में आग लगाई। पुतला दहन देखने के लिए ADM राजीव शर्मा, एडिशनल एसपी धर्मेंद्र यादव सहित कई अधिकारी पहुंचे। रावण दहन के साथ श्री जसवंत प्रदर्शनी में बढ़ी रौनक रावण दहन के साथ ही श्री जसवंत प्रदर्शनी पशु मेले में रौनक बढ़ गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन 15 अक्टूबर को हुआ था, लेकिन व्यापारियों ने अभी तक दुकानें नहीं लगाई थीं। दशहरे के बाद से प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है।