भरतपुर में सड़क को चौड़ा करने का प्लान है। कई दुकानें और मकान इसकी जद में आ रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों का विरोध जारी है। सोमवार को व्यापारी सड़क विस्तार के खिलाफ रैली निकालने वाले थे। बीजेपी जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने 7 दिन की मोहलत लेकर रैली स्थगित करवा दी। बीजेपी जिलाध्यक्ष दायमा ने व्यापारियों को समझाया और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर 7 दिन में समाधान निकालने का समय मांगा। ऐसे में व्यापारी अब 7 दिन बाद आगे की रणनीति बनाएंगे। 7 दिन में होगी प्रशासन से वार्ता व्यापार संघ के जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने बताया-सोमवार को व्यापारी विरोध रैली निकालने वाले थे। सैकड़ों व्यापारी इकट्ठे हुए। प्रशासन के खिलाफ काफी रोष है। इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा आई। उन्होंने व्यापारियों से बात की और आश्वासन दिया कि 7 दिन के अंदर प्रशासन से बात करके समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। BDA के आयुक्त को दिया ज्ञापन व्यापारियों ने बीजेपी जिला अध्यक्ष से मांग रखी की जब तक अधिकारियों से बात नहीं होती तब तक तोड़फोड़ की कार्रवाई स्थगित की जाए। जिसके बाद मौके पर ही BDA आयुक्त कनिष्क कटारिया और ADM राहुल सैनी को मौके पर बुलाया गया। दोनों अधिकारियों ने आश्वाशन दिया कि 7 दिन के अंदर शहर के सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण का प्लान सार्वजानिक रूप से रखा जाएगा।