भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट में जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। अब तक 76 अभ्यर्थी 99 नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन के लिए आज और कल का समय निर्धारित है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन लिए जाएंगे। प्रत्याशी समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए गेट पर बैरिकेडिंग की गई है और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंच रहे प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। कलेक्ट्रेट में ज्यादा समर्थकों की भीड़ इकट्ठा न हो, इसके लिए गेट पर बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर भी ज्यादा लोगों को एक जगह इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है। तीसरे और चौथे चरण में होगा मतदान भरतपुर जिले में जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे और चौथे चरण में मतदान होना है। जिला प्रशासन ने मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, प्रत्याशी लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं और नामांकन दाखिल करने के लिए अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं।