108 एंबुलेंस में रास्ते में ही गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। लेबर पेन अचानक तेज होने पर हॉस्पिटल पहुंचने का इंतजार करना संभव नहीं था, इसलिए पायलट सोनू कुमार और EMT अनस रजा सिलावट ने एंबुलेंस में ही डिलीवरी करवाई। महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। मां और नवजात को प्राथमिक जांच के बाद जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत सामान्य बताई गई। घटना रविवार सुबह की है। 36 मिनट में बदल गई पूरी स्थिति सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर 108 एंबुलेंस भाटिया खेड़ा गांव से गर्भवती महिला को लेकर जिला हॉस्पिटल के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में अचानक लेबर पेन काफी बढ़ गया। हालात को देखते हुए एंबुलेंस स्टाफ ने तुरंत डिलीवरी की तैयारी की। सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर महिला ने एंबुलेंस में ही एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद मां और बच्चे की प्राथमिक जांच की गई। इसके बाद दोनों को सुरक्षित जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। पायलट और EMT ने निभाई जिम्मेदारी एंबुलेंस के पायलट सोनू कुमार और EMT अनस रजा सिलावट ने डिलीवरी कराने में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने मिलकर पूरी सावधानी के साथ एंबुलेंस में महिला की डिलीवरी करवाई। हॉस्पिटल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने भी मां और बच्चे की हालत सामान्य बताई। तीसरे बच्चे के रूप में हुआ बेटे का जन्म डिलीवरी के बाद नवजात का वजन 3 किलो 795 ग्राम दर्ज किया गया। परिवार के अनुसार छोटी बी पठान के पहले से एक बेटा और एक बेटी हैं। अब उन्होंने तीसरे बच्चे के रूप में एक बेटे को जन्म दिया है। सुरक्षित डिलीवरी के बाद परिवार ने 108 एंबुलेंस स्टाफ का आभार जताया।