भवानीमंडी शहर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मेला मैदान में नगर पालिका की ओर से आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने साथी कलाकारों के साथ राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। उनकी प्रस्तुति देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। रात करीब 9 बजे भगवान श्रीराम ने रावण के पुतले का दहन किया। पुतला करीब एक मिनट में जलकर राख हो गया। पचपहाड़ में 65 और भवानीमंडी में 45 फीट का रावण नगर पालिका की ओर से पचपहाड़ में 65 फीट और भवानीमंडी में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले तैयार करवाए गए। आतिशबाजी के लिए उत्तर प्रदेश से आए कारीगरों ने व्यवस्था संभाली। रावण दहन के दौरान आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में मौजूद रहे। अपने प्रदेश में मिलता है अपनापन : गुलाबो सपेरा पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने कहा कि उन्होंने देश-विदेश में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं, लेकिन अपने प्रदेश में अलग ही अपनापन महसूस होता है। उन्होंने भवानीमंडी की जनता और नगर पालिका का आभार जताया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष रामलाल गुर्जर और विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत सहित पार्षदों ने गुलाबो सपेरा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस रही मुस्तैद रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया।