यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस(यूएफबीयू) के आह्वान पर देशव्यापी एक दिवसीय बैंक हड़ताल का असर भीलवाड़ा जिले में भी देखने को मिला। जिले की 130 से अधिक राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं में कर्मचारियों ने कामकाज बंद रखा। हड़ताल के चलते कैश लेन-देन, ट्रांसफर और एडजेस्टमेंट के जरिए करीब 1800 करोड़ रुपए से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ। एसबीआई के बाहर किया विरोध प्रदर्शन यूएफबीयू की स्थानीय इकाई के नेतृत्व में सैकड़ों बैंक अधिकारी और कर्मचारियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बसंत विहार शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। हड़ताल के बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने से बैंकिंग सेवाएं लगातार तीन दिन प्रभावित रहेंगी। हड़ताल से बैंकिग कामकाज प्रभावित युनियन के सचिव अशोक कुमार बिड़ला ने बताया कि सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है।जिसमें फाइव डे बैंकिंग और प्रोत्साहन आधारित लाभांश में एकरूपता सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। भीलवाड़ा जिले की सवा सौ से अधिक राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाएं बंद हैं और बैंकिंग कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। मांगे नहीं मानी तो आगे भी आंदोलन इस हड़ताल से जिले में करीब 1800 करोड़ रुपए के कैश, ट्रांसफर समेत विभिन्न प्रकार के लेनदेन प्रभावित हुए हैं। अगर सरकार ने हमारी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो महीने के अंत में तीन दिवसीय हड़ताल होगी। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ बैंक कर्मचारी मजबूती से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे।