भीलवाड़ा शहर में धनतेरस, रूपचौदस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़ को देखते हुए 6 से 8 नवंबर तक वन-वे, पार्किंग और नो-व्हीकल जोन तय किए गए हैं। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चालक अपने वाहन को सफेद लाइन के अंदर ही पार्क करें, जबकि चौपहिया वाहन चालक सड़क पर कहीं भी वाहन खड़ा न करें। पानी के कैंपर सप्लाई करने वाले टेम्पो और अन्य लोडिंग कार्यों में लगे वाहनों का प्रवेश सुबह 9 बजे से पहले ही रहेगा। इसके बाद इनका प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा। ताकि बाजार में जाम की स्थिति पैदा न हो। निर्धारित पार्किंग स्थल -इन्हीं जगहों पर करें पार्किंग वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन पार्क करने होंगे। 1 चित्रकूटधाम, नगर परिषद के पास चौपहिया / दोपहिया 2 राजकीय पशु चिकित्सालय के पास दोपहिया 3 हरिसेवाधाम के पीछे चौपहिया / दोपहिया 4 आजाद चौक चौपहिया / दोपहिया 5 रेलवे स्टेशन के अंदर चौपहिया 6 स्टेशन चौराहा, मस्जिद के पास दोपहिया 7 महात्मा गांधी अस्पताल परिसर चौपहिया / दोपहिया 8 भोपाल क्लब दोपहिया 9 अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के सामने दोपहिया 10 नगर परिषद के अंदर दोपहिया 11 मुरली विलास रोड से राजेंद्र मार्ग से कोतवाली तक (दक्षिण दिशा में) एक तरफ चौपहिया 12 लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड पार्किंग (दक्षिण दिशा में) एक तरफ चौपहिया / दोपहिया वाहन नहीं जा पाएंगे - केवल दीपावली पर लागू रूट डायवर्जन - इन रास्तों से शहर में प्रवेश नहीं होगा राजेंद्र मार्ग, मुरली विलास रोड से एसबीआई सायंकालीन शाखा से नगर निगम चौराहा से कोतवाली चौराहा से राजस्थान दाल बाटी रोड से शहर (रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, इंद्रा सर्कल व सूचना केंद्र) में वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। मेवाड़ चैंबर से भोपाल क्लब से फ्रेंड्स मेडिकल के पास सेवा सदन रोड से शहर (रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, इंद्रा सर्कल व सूचना केंद्र) में वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। आजाद चौक से ब्यावर वाली गली, रोड डेयरी से झूलेलाल सर्कल से रेलवे स्टेशन से शहर (रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, इंद्रा सर्कल व सूचना केंद्र) में वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। भीमगंज थाने से गुलमंडी होते हुए बड़ा मंदिर से झलकारी बाई सर्कल तक बड़े वाहनों / सवारी टेम्पू वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। एकतरफा यातायात व्यवस्था 6.11.2026 से लागू रहेगी, जबकि अन्य यातायात व्यवस्था 8.11.2026 को दीपावली के दिन दोपहर 2 बजे से लागू की जाएगी।