भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में कोचरिया पंचायत के चक्की चौराहे पर देर रात सब्जी बेचने वाली एक विधवा महिला की लकड़ी की केबिन में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक केबिन पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। महिला प्रेमी देवी गाडरी ने कस्बे के दो युवकों पर रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। कुछ ही देर में जलकर राख हुई केबिन घटना मांडल थाना क्षेत्र के कोचरिया चौराहे की है। बीती देर रात प्रेमी देवी गाडरी की सब्जी बेचने के लिए रखी लकड़ी की केबिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड आग लगने की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक केबिन पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण आग से हुए नुकसान को रोकने का मौका नहीं मिल सका। आग लगने के कारणों की जांच शुरू घटना की सूचना मिलने पर देर रात मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, प्रेमी देवी गाडरी ने कस्बे के दो युवकों पर रंजिश के चलते केबिन में आग लगाने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।