भीलवाड़ा जिले में पंचायत आम चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत बुधवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हुआ। सुबह से मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह नजर आया। शाम 6 बजे तक 61.29% प्रतिशत मतदान हुआ। जिले की 7 पंचायत समितियों में कुल 631 मतदान केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों पर 5 लाख 45 हजार 969 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 3 लाख 36 हजार 861 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सहाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में दादी और पोती साथ में मतदान करने पहुंचीं। दोनों ने गांव की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। उनका कहना है कि गांव में गंदगी काफी है। रूणिया बरड़ा में जले हुए मतपत्र मिले, जांच जारी भीलवाड़ा की जहाजपुर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूणिया बरड़ा में जले हुए मतपत्र मिलने का मामला सामने आया है। सरपंच प्रत्याशी कृष्णा मीणा के पति नरेंद्र मीणा ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। मामले में जहाजपुर थाना प्रभारी दयाराम ने कहा कि मौके पर मिले मतपत्रों पर सील नहीं है। पहली नजर में देखने पर ये मतपत्रों के नीचे का वोस्ट वाला हिस्सा लग रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जिला परिषद वार्डवार मतदान प्रतिशत पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत