भीलवाड़ा में हंसगंगा हरिशेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और हरि शेवा धर्मशाला की ओर से दूसरे चरण में 51 प्रतिमाएं भेजी गई। पहले चरण में प्रथम चरण में 61 प्रतिमाएं भेजी गई थी। यह वनवासी क्षेत्रों में सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल पर भारत माता भक्ति धाम को 3 फीट ऊंचाई की 51 हनुमानजी की प्रतिमाएं, 51 रामचरितमानस और 2000 हनुमान चालीसा भेंट की गईं। पहले चरण में 61 और दूसरे चरण में 51 प्रतिमाएं भेजी हंसगंगा हरिशेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं हरि शेवा धर्मशाला की ओर से प्रथम चरण में 61 प्रतिमाएं भेजी गई थी। वहीं दूसरे चरण में 51 प्रतिमाएं भेजी गई है। पंडित सत्यनारायण शर्मा एवं अन्य विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चना करवाकर वनवासी क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। बांसवाड़ा परियोजना प्रमुख प्रचारक धर्मराज विशेष रूप से यह कार्य सेवा में लगे हुए है। सनातन संस्कृति के प्रति बढ़ेगी जागरूकता महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज ने बताया- ये प्रतिमाएं डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं आसपास के वनवासी क्षेत्रों में स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा- इन क्षेत्रों में मंदिरों की स्थापना एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिलेगी। धर्मांतरण की गतिविधियों पर भी रोक लगाने में मददगार होगा। यह अभियान वनवासी समाज को अपनी परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये रहे मौजूद इस अवसर पर महंत स्वरुप दास अजमेर, महंत हनुमान राम पुष्कर, महंत तुलसी कलतारी, संत मायाराम, संत राजाराम, संत गोविन्द राम, संत ईशान राम, संत सुयज्ञ राम, संत केशवराम, बालक मिहिर, यश, चाँदमल सोमानी, राधे रमन व्यास, अचल जावलिया, चंद्र लालचंदानी, मिठू नावानी, जयराम अभिचंदनी, वंदना आहूजा, वर्षा अभिचंदानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।