करंट की चपेट में आने से तीन गोवंश झुलस गई। शुक्रवार सुबह बारिश के बाद बिजली पोल में करंट फेल गया था। मामला भीलवाड़ा के संजय कॉलोनी का है। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गोवंश को वहां से सुरक्षित हटाया गया। स्थानीय लोगों और पार्षद ने सिक्योर टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं पार्षद ने भी अधिकारियों पर व्हाट्सएप चलाने में बिजी रहने और सूचना देने के बाद भी समय पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। पोल में करंट आने से झुलसे गोवंश मामला शहर के सुभाष नगर थाने की संजय कॉलोनी का है। यहां एक बिजली के पोल में करंट आने से तीन गोवंश झुलस गई। जब इस बात का पता स्थानीय लोगों को लगा तो बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। सवा से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची टीम लोगों ने बताया- घटना की सूचना तुरंत सिक्योर कंपनी को दी गई थी, लेकिन कंपनी की टीम करीब सवा से डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे अधिकारी समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय मोबाइल पर व्हाट्सएप चलाने में बिजी रहे और गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते नजर आए। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी लोगों का कहना है कि शहर में सिक्योर कंपनी के आने के बाद से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। संजय कॉलोनी में यह इस तरह की चौथी घटना है। क्षेत्रवासियों ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया और भविष्य में ऐसी घटना होती है, तो सभी निवासी सिक्योर कंपनी का घेराव कर उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। तीनों गोवंश सुरक्षित वार्ड पार्षद रहे सागर पांडे ने बताया- सुबह 9:30 बजे मुझे क्षेत्रवासियों ने सूचना दी कि पोल में करंट दौड़ रहा है। मैंने तुरंत सिक्योर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारियों को सूचित कर दिया कि यहां पर पोल में करंट दौड़ रहा है। इस दौरान यहां से निकल रही तीन गोवंश करंट की चपेट में आ गई। गनीमत रही की तीनों में से किसी की भी मौत नहीं हुई। लोगों ने गोवंश को पोल से छुड़वाया वार्ड पार्षद रहे सागर पांडे ने बताया- लोगों के सहयोग से गोवंश को दूर किया गया। सिक्योर कंपनी को सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद गाड़ी पहुंची। इसके बाद भी इसका स्थाई समाधान नहीं करके सिर्फ फॉर्मेलिटी की गई। पार्षद ने आगे कहा- एक अधिकारी का जवाब होता है कि अगर कोई घटना हो जाती है तो सरकार में मुआवजा देने का प्रावधान है। सिक्योर कंपनी आमजन की मौत का इंतजार करती है। लापरवाही के चलते बढ़ रही घटनाएं वार्ड पार्षद रहे सागर पांडे ने बताया- दूसरे अधिकारी मौके पर व्हाट्सएप चलाने में बिजी हो जाते हैं, हमने उन्हें बोलते हैं कि जहां घटना हुई वहां चलो उसका स्थाई समाधान करो, लेकिन उनके द्वारा कोई समाधान नहीं किया जाता है। सिक्योर कंपनी द्वारा लगातार लापरवाही की जा रही है, जिसके चलते लगातार घटनाएं बढ़ रही है। आंदोलन की चेतावनी वार्ड पार्षद रहे सागर पांडे ने बताया- संजय कॉलोनी में ये चौथी घटना हुई है। इनका स्थाई समाधान कुछ भी नहीं है। मेंटेनेंस के नाम पर इनका जीरो वर्क है। हम यह चाहते कि जो घटनाएं घट रही है वो वापस न हो और इसका स्थाई समाधान किया जाए। अगर इस तरह की घटनाएं फिर से होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।