भीलवाड़ा में 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार देर शाम शहर के सिटी कंट्रोल रूम के बाहर पुलिस प्रदर्शनी और पुलिस बैंड प्रदर्शन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी धर्मेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। सुबह परेड, सम्मान समारोह और रक्तदान शिविर एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनभर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें सुबह परेड, सम्मान समारोह और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों और आमजन ने भाग लिया। आमजन के लिए रखी गई पुलिस प्रदर्शनी इसी क्रम में सिटी कंट्रोल रूम के बाहर आमजन के लिए पुलिस प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में पुलिस के अच्छे कार्यों और उपलब्धियों को दर्शाया गया, ताकि लोग पुलिस की कार्यप्रणाली को समझ सकें। जनता से सहयोग की अपील एसपी ने कहा कि पुलिस को उम्मीद है कि जैसे पहले जनता का सहयोग मिलता रहा है, वैसे ही आगे भी लोग पुलिस का साथ देते रहेंगे।