भीलवाड़ा में एक युवक अपनी सुबह 11 बजे से लापता मां को ढूंढने की मांग लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने टंकी से कूदकर सुसाइड करने की धमकी भी दी थी। उसे टंकी पर चढ़ा देखकर नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक से समझाइश कर उसे नीचे उतारा। पानी की टंकी से कूदने की धमकी जानकारी के अनुसार युवक का आरोप है कि पंचायतीराज चुनाव में सरपंच पद के लिए उसकी मां के नाम से किसी ने फर्जी नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद से ही उसकी मां लापता है। इसी बात से नाराज होकर युवक कस्बे की पानी की टंकी पर चढ़ गया था। समझाइश में जुटा पुलिस प्रशासन घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। वहीं फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।