बांसवाड़ा| जिले के 15 साल के तीरंदाज भूमिक निनामा ने 3 से 6 अप्रैल तक आंध्रप्रदेश के गंदूर में हुई राष्ट्रीय मिनी सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। भूमिक ने राजस्थान तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली को हराया। पिता लाल सिंह निनामा पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रह चुके हैं और वर्तमान में राजस्थान पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी जिला खेल अधिकारी धनेश्वर मईड़ा ने दी।