बीकानेर जिले की तीन पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण का मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया। तीनों जगह 88 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई। श्रीडूंगरगढ़ में सबसे ज्यादा 88.77 प्रतिशत, रीड़ी में 88.62 प्रतिशत और लूणकरनसर में 88.53 प्रतिशत मतदान हुआ। लूणकरनसर के हंसेरा में ग्रामीणों ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। ग्रामीणों के अनुसार, एक महिला वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के अंदर पहुंची, लेकिन उसका वोट नहीं था। ग्रामीणों ने महिला का वीडियो भी बनाया। इसे लेकर मतदान केंद्र के बाहर काफी देर तक हंगामा हुआ। वहीं, श्रीडूंगरगढ़ की जालबसर ग्राम पंचायत में मतपत्रों को लेकर विवाद हुआ। ग्रामीणों ने अधिकारियों को पत्र देकर शिकायत की कि चार-पांच मतपत्रों में नोटा के आगे प्रत्याशी का चुनाव चिह्न छपा हुआ था। अब तक का मतदान प्रतिशत