पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में बुधवार को बीकानेर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शाम 6 बजे पूरा हुआ। इसके लिए 382 मतदान दल मतदान केंद्रों पर पहुंचे थे। दूसरे चरण में जिला परिषद के 11 और पंचायत समितियों के 81 सदस्यों के लिए वोट डाले गए। बीकानेर के टोकला गांव स्थित बूथ नंबर 22 पर 19 साल की रोनक पुत्री देवी सिंह ने पहली बार मतदान किया। परिजन उसे व्हीलचेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचे, जहां उसने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी अपने पैतृक गांव बरसलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान किया। वहीं, बीकानेर की कोलायत पंचायत समिति के चानी गांव में मतदान के दौरान वोटरों की तुलना में पुलिसकर्मी ज्यादा नजर आए। राज्य निर्वाचन आयुक्त बूथ पर पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह बीकानेर के बदरासर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुरुवार से सरपंच-पंच के लिए नामांकन शुरू जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान पूरा होने के बाद अब गुरुवार से बीकानेर, कोलायत, बज्जू और बीठनोक में सरपंच और पंच पदों के लिए नामांकन का सिलसिला शुरू होगा। शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा और इसी दिन शाम को मतगणना होगी। देखें… पंचायत समितिवार मतदान प्रतिशत