झुंझुनूं के मलसीसर रोड नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कांट गांव निवासी रघुवीर नैण को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे आशीष कुमार ने घायल को संभाला और तुरंत झुंझुनूं के आरआर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पीछे से आई बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार कांट गांव निवासी 45 साल के रघुवीर नैण पुत्र रामकुमार अपनी बाइक से रामपुरा कांट गांव से झुंझुनूं की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे मलसीसर रोड नेशनल हाईवे पर पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से चेहरे, नाक और पैरों में आई गंभीर चोटें टक्कर लगने के बाद रघुवीर उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में उनके चेहरे, नाक और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद वे सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। राहगीर आशीष ने रोकी गाड़ी, हॉस्पिटल पहुंचाया हादसे के समय आशीष कुमार उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने पीछे से टक्कर की तेज आवाज सुनी तो तुरंत अपनी गाड़ी रोक दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि रघुवीर लहूलुहान हालत में पड़े हैं। इसके बाद आशीष ने घायल रघुवीर को अपनी गाड़ी में बैठाया और तुरंत उपचार के लिए झुंझुनूं के आरआर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। आरआर हॉस्पिटल में चल रहा उपचार घायल रघुवीर का झुंझुनूं के आरआर हॉस्पिटल में उपचार जारी है। फिलहाल उनकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।