डूंगरपुर| वरदा थाना क्षेत्र में काकरी घाटी के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वरदा थाने के एएसआई संतोष कुमार ने बताया कि नौकना निवासी मोहनलाल ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल का छोटा भाई महिपाल उसके दोस्त की बाइक लेकर सेलज जा रहा था। इस दौरान काकरी घाटी से थोड़ा आगे पहुंचने पर किसी वाहन ने महिपाल की बाइक को टक्कर मार दी। इससे महिपाल बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसे गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।