बांसवाड़ा| भाजपा ग्रामीण मंडल बांसवाड़ा ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री धनसिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति के अनुसार चलने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1984 में 2 लोकसभा सांसद वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जिला प्रवक्ता मनोहर व्यास ने पार्टी की विचारधारा पर चलने की बात कही। सह संयोजक व जिला मंत्री मयंक जैन ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। मंडल अध्यक्ष प्रकाश ने भी संबोधित किया।