आवर| पुलिस महकमे में हुए तबादलों के बाद पगारिया थानाधिकारी के पद पर बृजराज सिंह हाड़ा को पदस्थापित किया है। पूर्व में यहां किशोरसिंह शेखावत थे, उनके स्थान पर बृजराजसिंह को लगाया है। हाड़ा को कामखेड़ा थाने से पगारिया लगाया है। झालावाड़ जिले के विभिन्न थानों में सेवाएं देने के बाद उन्हें पगारिया थाने की जिम्मेदारी दी गई है।