भारत विकास परिषद प्रताप शाखा की ओर से 18 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे नई धान मंडी स्थित दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष तरसेम तायल ने बताया कि ‘स्वस्थ-समर्थ-संस्का रित भारत' के संकल्प के साथ होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सेवा, संस्कार व समर्पण की भावना जगाना है। मुख्य अतिथि शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञ विद्यावाचस्पति डॉ. अंजू बोरड़ होंगी। देशभक्ति और संस्कृति से ओत-प्रोत इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए परिषद सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।