बूंदी के अंथड़ा रोड स्थित लालपुर इथेनॉल फैक्ट्री के पास शुक्रवार को एक हादसा हुआ। फैक्ट्री से निकल रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने किसान के ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसान खेत से काम निपटाकर लौट रहा था। तभी अनियंत्रित ट्रक ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत किसान को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। किसान को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। ट्रैक्टर पूरी तरह से टूट गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने फैक्ट्री के भारी वाहनों की तेज गति पर गुस्सा जताया। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।