बूंदी जिले में तालेड़ा पंचायत समिति की 39 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पद के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। इन 39 ग्राम पंचायतों में 237 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इधर कंवरपुरा ग्राम पंचायत में बाबूलाल भील निर्विरोध सरपंच चुने गए। यहां सरपंच पद के लिए 2 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। एक उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद बाबूलाल भील निर्विरोध चुने गए। रघुनाथपुरा गांव में नोट बांटने के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ा। शाम 6 बजे तक 77 फीसदी से ज्यादा मतदान