छीपाबड़ौद| कस्बे में दशहरे पर 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राज मंदिर से निकली शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए रावण चौक पहुंची। जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण चौक पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने दशहरा उत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर एक दिवसीय मेला भी लगा। कार्यक्रम में उपखंड के पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।