झुंझुनूं | सात्विक अस्पताल में शनिवार को अस्थमा, एलर्जी, दमा रोगियों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। सीनियर फिजिशियन, अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश राहड़ ने बताया कि शिविर में जापानी मशीन स्पाइरोमीटर से विशेषज्ञ फेफड़ों, श्वास नली की जांच निशुल्क की जाएगी। उन्होंने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण, बदलते मौसम से अस्थमा, एलर्जी, दमा मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। शिविर में इन्हेलर लेने की सही तकनीक, श्वास रोगों से बचाव के उपाय, खान-पान को लेकर भी परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल में महीने के प्रत्येक शनिवार को भी शिविर लगाया जाता है।