श्रीगंगानगर। ज्वेलरी ब्रांड कैरेटलेन टाटा समूह का एक ब्रांड के नए शोरूम का शुभारंभ सोमवार 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। यह शोरूम गोशाला रोड स्थित 50-51, एन-ब्लॉक, श्रीगंगानगर में शुरू होने जा रहा है। संचालक सन्नी सेठी ने बताया की कैरेटलेन अपने आधुनिक डिजाइन, आकर्षक कलेक्शन और हीरे के आभूषणों की विविध रेंज के लिए जाना जाता है। नए शोरूम के जरिए शहर एवं आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को हीरे के आभूषणों के नवीनतम डिजाइनों और खरीदारी के बेहतर अनुभव का अवसर मिलेगा। शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर सभी डायमंड ज्वेलरी पर फ्लैट 20 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त ग्राहकों को 5,000 से अधिक नए डिजाइनों का आकर्षक कलेक्शन देखने का अवसर मिलेगा।