फलोदी | जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनाव के दौरान ढंढू गांव में दो पक्षों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने 11 जनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घायल प्रकाश पुत्र हीराराम के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रकाश ने पर्चा बयान में आरोप लगाया कि एक पक्ष के समर्थन में मतदान करने की बात को लेकर बचनाराम, प्रभुराम, सुरेंद्र, महेंद्र, कुलदीप, राजेश, पवन, गौतम, रामस्वरूप, सुरेश और सुखराम ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसे चोटें आईं। गौरतलब है कि गुरुवार को जिला परिषद के वार्ड संख्या 4 के ढंढू गांव में मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। झड़प में दो घायल हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शांति व्यवस्था बहाल होने के बाद मतदान दोबारा शुरू करवाया था।