भास्कर न्यूज | बालोतरा सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आधुनिक तकनीक सीखने का अवसर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने एनआईईएलआईटी डिजिटल यूनिवर्सिटी एनडीयू प्लेटफॉर्म पर 19 ऑनलाइन कोर्स निशुल्क उपलब्ध करवाए हैं। इनका लाभ कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे। इन ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई, पाइथन प्रोग्रामिंग, सहित आधुनिक डिजिटल तकनीकों की शुरुआती जानकारी सीखेंगे। इनमें एडब्ल्यूएस देवसेकऑप्स के बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस स्तर के पाठ्यक्रम, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग एवं 3डी प्रिंटिंग, आरटीएल, आईपी इंटीग्रेशन और एसओसी साइनऑफ, कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स, चिपक्राफ्ट, डीप क्राफ्ट स्टूडियो, जेनेरेटिव एआई का परिचय, पाइथन लैंग्वेज, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), वेब डिजाइनिंग एवं पब्लिशिंग जैसे पाठ्यक्रम है। ऐसे कर सकते हैं वेबसाइट पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन > एनआईईएलआईटी डिजिटल यूनिवर्सिटी एनडीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। >उपलब्ध कोर्स की सूची में अपनी पसंद का विषय चुनें। >ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर निशुल्क नामांकन पूरा करें। >इसके बाद विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन कोर्स पूरा कर सकते हैं। > एनआईईएलआईटी डिजिटल यूनिवर्सिटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए निशुल्क हैं। विद्यार्थी घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार इनका अध्ययन कर सकते हैं।