ब्यावर| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्यावर नगर शताब्दी वर्ष के अवसर पर 25 अक्टूबर को पथ संचलन करेगा। स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण दिन में 3 बजे सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय परिसर में होगा। पथ संचलन शाम 4:30 बजे महाविद्यालय परिसर से शुरू होगा। शहर के विभिन्न स्थानों पर शहरवासी पथ संचलन में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत करेंगे।