श्रीगंगानगर| खाटलबाना में हिंदुमलकोट रोड स्थित ‘श्री मोड़ वाले बालाजी मंदिर’ में चौदस का वार्षिक मेला 25 अक्टूबर को भरेगा। मंदिर समिति अध्यक्ष विनय वधवा ने बताया कि मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में पदयात्री और श्रद्धालु पहुंचेंगे। कार्यक्रम के तहत शाम 7:15 बजे से कीर्तन होगा। पंजाब के भजन गायक अनीश चंचल भजन संकीर्तन करेंगे। रात 8:15 बजे से भंडारा शुरू होगा।