चूरू | वार्ड 18 शिवाजी चौक पर दुर्गा पूजा महोत्सव में शनिवार शाम को यजमान पार्षद अनुराग शर्मा ने पत्नी के साथ पूजा की। दुर्गा पूजा प्रबंध समिति के कमल गुरु ने बताया कि श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। इस मौके महेश बावलिया, मंगल शर्मा, अशोक पंडित, राहुल, रवि सैन, भीलू सैनी, राहुल घड़ीसाज, रवि सेवग, विकास शर्मा आदि उपस्थित थे। इधर, प्रतिभा नगर के चमत्कारी बालाजी मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव में आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार सुबह महेंद्र सिंह ने सपत्नीक पूजा की।