सवाई माधोपुर के छाण कस्बे में युवक अपने 4 दोस्तों के साथ 1000 फीट ऊंची पहाड़ी पर चढ़ गयाा और खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाई। युवक ने दोस्तों को एक हाथ पकड़ाया और पहाड़ी पर लटककर दूसरे हाथ से विक्ट्री का साइन बनाया। इसके अलावा युवक ने चट्टान के हिस्से पर पुशअप्स भी किए। युवकों ने पहाड़ी के आखिरी छोर पर खड़े होकर फोटो-वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। वीडियो सामने आने पर स्थानीय लोगों की शिकायत पर प्रशान ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए। पहाड़ी पर रील बनाने वाले एक युवक की पहचान बत्तीलाल सैनी (25) के रूप में हुई है। वह सवाई माधोपुर में होटल व्यवसायी है। वहीं उसके साथ मौजूद बाकी युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। देखिए पहाड़ी पर स्टंट की 3 तस्वीरें… 1000 फीट ऊंचाई पर स्टंट कर रहे युवक खंडार क्षेत्रीय वन अधिकारी विजय मीणा ने बताया- पीर बाबा की दरगाह के पास स्थित पहाड़ी की चोटी पर बड़ी चट्टान है। इसका एक हिस्सा पहाड़ से जुड़ा है और बाकी हिस्सा हवा में झूल रहा है। पहाड़ी जमीन से करीब 1000 फीट ऊंची है। युवा चट्टान के किनारे पहुंचकर फोटो और वीडियो बना रहे हैं। कुछ युवा ऐसे स्टंट कर रहे हैं, जिनमें जरा सी गलती होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। वन अधिकारी ने बताया- ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसके बाद लोगों ने शिकायत दी तो मौके पर 4 लोगों के स्टाफ की तैनाती की गई है। मौके पर आने वालों को समझाया जा रहा है। आगामी दिनों में अगर कोई व्यक्ति इस जगह पर रील बनाता नजर आता है तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। शिकायत करने पर वन विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा स्थानीय लोगों ने बताया- सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की लोकप्रियता के लिए युवक अपनी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। पहले मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। ऐसे में यहां किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। रील बनाने के चक्कर में रोज युवा पहाड़ी पर जा रहे हैं और स्टंट कर रहे हैं। हवा में झूलती चट्टान पर जान जोखिम में डालकर वीडियो बना रहे हैं। अब तक करीब 200 लोगों की शिकायत की जा चुकी है। प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और पहाड़ी के खतरनाक हिस्से तक युवाओं की पहुंच रोकने की मांग की। इसके बाद वन विभाग ने मौके पर सुरक्षा के लिए 4 लोगों के स्टाफ की तैनाती की है। -------------- ये खबर भी पढ़ें चलती ट्रेन में युवकों ने जानलेवा स्टंट किया, VIDEO:दरवाजों पर लटके, छत पर चढ़कर बनाई रील; रेलवे ने कहा- FIR होगी पाली के प्रसिद्ध गोरमघाट रेल खंड (सेक्शन) में कुछ युवकों ने चलती ट्रेन में जानलेवा स्टंट किया। युवकों ने चलती ट्रेन के दरवाजों पर लटककर, फुटबोर्ड (पायदान) पर खड़े होकर और ट्रेन के बाहरी हिस्से को पकड़कर खतरनाक स्टंट किया। रेलवे ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। (पूरी खबर पढ़ें)