चूरू के करणपुरा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक 36 साल के युवक ने खेत में कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। युवक की पत्नी ने बताया कि शनिवार को वे खेत में ग्वार की फसल काट रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर पति च्यानणमल ने फसलों में इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक स्प्रे पी लिया। परिजनों ने तुरंत कीटनाशक का डिब्बा छीन लिया था, लेकिन तब तक युवक ने उसका सेवन कर लिया था। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे निजी गाड़ी से डीबी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। डॉक्टरों ने युवक का इलाज कर उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।