चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में एक चौकीदार से गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शनिवार को कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया। ABVP पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों को सुरक्षित रखने, साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। परिषद ने पीड़ित कर्मचारी की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने को कहा। ABVP का कहना है कि कॉलेज अनुशासन और सुरक्षा का संस्थान है। कर्मचारियों से मारपीट जैसी घटनाएं कॉलेज की प्रतिष्ठा पर असर डाल सकती हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की अपील की। ABVP विभाग संयोजक कुलदीप सिंह जागवत, जिला संयोजक नरेंद्र सिंह तंवर, भाग संयोजक वरुण शर्मा, नगर मंत्री नरेंद्र रामसरा, नगर सहमंत्री गर्व रक्षक, जिला कार्यालय मंत्री निखिल रामसरा, प्रदीप सिंह, मोनू कुमार, राहुल, योगेश चंदेल, पुष्पा प्रजापत और प्रीति राव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।