चूरू में पंचायतराज चुनाव के तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इसमें जिला परिषद सदस्य और 7 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि नामांकन 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे। 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन 26 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे और सूची जारी होगी। जिला परिषद सदस्य के लिए आवेदन जिला कलेक्ट्रेट में, जबकि पंचायत समिति सदस्य के लिए एसडीएम या तहसीलदार के पास होंगे। 3 और 5 नवंबर को होगा मतदान तीसरे चरण के लिए 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। पंच और सरपंच के लिए 4 नवंबर को नामांकन होगा। 5 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर वोटों की गिनती होगी। उप सरपंच का चुनाव 6 नवंबर को होगा। जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन एक साथ होगा पंचायतीराज चुनावों में चूरू जिले के 39 जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन 23 अक्टूबर तक होगा। जिला परिषद के लिए नामांकन चूरू में आपणी योजना स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में होगा। जबकि पंचायत समिति सदस्य के लिए आवेदन पंचायत समिति क्षेत्र में संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी को होगा। तीसरे चरण में बीदासर, राजगढ़, चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़), सिद्धमुख, भानीपुरा, सरदारशहर व सरदारशहर पूर्व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान होगा। चौथे चरण में यहां होगा मतदान चौथे चरण में सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम भालेरी, रतनगढ़, चूरू व चूरू उतर के चुनाव होंगे। 31 अक्टूबर को पंचायत समिति सदस्यों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लोक सूचना जारी की जाएगी। चार नवंबर को नाम निर्देशन पत्रों की अंतिम तिथि सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 5 नवम्बर को संवीक्षा और 6 नवम्बर को नाम वापिसी का अंतिम दिन रहेगा। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन व प्रत्या​शियों की सूची का प्रकाशन होगा। चौथे चरण में 14 व 16 नवंबर को मतदान चौथे चरण में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान 14 नवंबर की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। पंच व सरपंच के लिए मतदान 16 नवबंर को होगा। इसी दिन मतदान के बाद मतगणना होगी। पंचायत समिति और जिला परिषद की मतगणना 20 नवंबर सुबह आठ बजे से होगी। जिला प्रमुख के चुनाव 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख के 26 नवंबर, प्रधान के चुनाव 27 नवंबर को होंगे। उप प्रधान के चुनाव 28 नवंबर को होंगे।