चूरू के तारानगर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) के सहायक अभियंता छोटूराम पर हुए हमले के विरोध में कर्मचारियों ने रविवार से बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। यह धरना अधिशाषी अभियंता कार्यालय के सामने दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई की मांग की है। धरने के दौरान 'कर्मचारी एकता जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा। इस मौके पर आईजीएनपी के अधिकारी, कर्मचारी और आसपास के कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी काम कर रहे अभियंता पर हमला गलत है और इससे पूरे विभाग में नाराजगी है।