चूरू के एक युवक से शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 2 लाख 27 हजार 299 रुपए ठग लिए गए। ठगों ने पहले कम रकम निवेश करवाकर मुनाफा दिया। बाद में ज्यादा रकम लगाने पर युवक को ब्लॉक कर दिया। साइबर थाना पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के युवक ने रिपोर्ट दी कि उसे टेलीग्राम पर ‘प्रो ट्रेडर सिग्नल हब’ नाम के ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप के जरिए शेयर बाजार में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया गया। पहले मुनाफा देकर भरोसा जीता, फिर ठगा शुरुआत में कम रकम लगाने पर युवक को मुनाफा मिला। इससे उसे भरोसा हो गया। बाद में ज्यादा रकम निवेश करने पर आरोपियों ने उसे ब्लॉक कर दिया और पैसे वापस नहीं लौटाए। युवक के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 2 लाख 27 हजार 299 रुपए निकाले गए। उसने साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच साइबर थाना इंस्पेक्टर कमल कुमार को सौंपी गई है।