मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को पत्नी गीता शर्मा के साथ टोंक जिले के डिग्गी कल्याणजी मंदिर में दर्शन-पूजा की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करने और आगामी पंचायत राज चुनाव में भाजपा के जिला प्रमुख व प्रधान बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विश्व का नंबर वन देश बनाना है। डिग्गी में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत मुख्यमंत्री के डिग्गी हेलीपैड पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया और डिग्गी नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अपनी पत्नी गीता शर्मा के साथ श्री डिग्गी कल्याणजी मंदिर पहुंचे। यहां श्रीजी की पूजा-अर्चना की। श्री कल्याण मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कोई नगरीय निकाय चुनाव से ज्यादा सीटें जीतने का आह्वान मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री अग्रवाल सेवा सदन पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने और आगामी पंचायत राज चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत से भी आगे बढ़ते हुए पंचायत राज चुनाव में भाजपा के जिला प्रमुख और प्रधान बनवाने के लिए जुटना है। 2047 तक भारत को विश्व का नंबर वन देश बनाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि 2047 तक हमारा देश विश्व का नंबर वन देश बने। इससे पहले संवाद कार्यक्रम में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, मालपुरा नगरपालिका अध्यक्ष जिनेंद्र जैन, लाम्बाहरिसिंह नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया गौरव सोनी, टोडारायसिंह नगरपालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन और डिग्गी नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में ये जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में पंचायत राज चुनाव के लिए टोंक जिला प्रभारी और पूर्व मंत्री अनिता भदेल, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता, टोंक भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह, सवाईमाधोपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सतीश चन्देल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, अजमेर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, श्री घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग शिवाड़ ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम चंद शर्मा, सवाईमाधोपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया और पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन मौजूद रहे। इनके अलावा मालपुरा नगरपालिका अध्यक्ष जिनेंद्र जैन, टोडारायसिंह नगरपालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन, लाम्बाहरिसिंह नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया गौरव सोनी, डिग्गी नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद शर्मा, मालपुरा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार जैन, भाजपा जिला मोर्चा प्रभारी डॉ. अंकित जैन और निर्विरोध निर्वाचित डीआर रोडूलाल जाट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के डिग्गी दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी, डीएसपी आशीष प्रजापत और डिग्गी थाना प्रभारी गोपाल चौधरी भी लगातार गश्त करते रहे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर डिग्गी मोड़ से डिग्गी मार्ग पर सुबह से ही एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की गई। भारी वाहनों का प्रवेश बंद रखा गया और एकतरफा यातायात व्यवस्था के तहत केवल रोडवेज बसों को आवागमन की अनुमति दी गई। मुख्यमंत्री के पहुंचने के दौरान सभी तरह का यातायात बंद कर दिया गया। अधिकारी भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं में जुटे रहे मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर मालपुरा नरेंद्र कुमार मीणा और उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह सुरक्षा व प्रोटोकॉल की व्यवस्थाओं के लिए तैनात रहे। डिग्गी क्षेत्र में 400 से अधिक पुलिसकर्मियों और जवानों की तैनाती की गई। डिग्गी नगरपालिका के ईओ रामकेश चौधरी भी व्यवस्थाएं संभालने में जुटे रहे।