श्रीगंगानगर| शहर के 100वें स्थापना दिवस पर 25 अक्टूबर को ‘मैराथन रन फॉर फिट गंगानगर’ का आयोजन होगा। शनिवार को कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डॉ. यादव ने आमजन से Shm.to/Marathon पर ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कर शताब्दी उत्सव को यादगार बनाने की बात कही। मैराथन स्थल पर 24 अक्टूबर को खान-पान, स्वास्थ्य, मनोरंजन की स्टॉल भी लगेंगी।