भाजपा ने चित्तौड़गढ़, डीग, भरतपुर, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, डीडवाना-कुचामन और हनुमानगढ़ जिला परिषद के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने भी हनुमानगढ़, चूरू, डीडवाना-कुचामन और श्रीगंगानगर जिला परिषद के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। भाजपा ने चूरू जिला परिषद में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह को वार्ड-39 और बहू कनिका को वार्ड-23 से टिकट दिया है। कांग्रेस ने चूरू जिला परिषद के वार्ड- 38 से तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया की पत्नी को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड-39 से पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा के बेटे केशरीचंद और वार्ड-3 से बहू अंजुबाला को टिकट दिया। चित्तौड़गढ़ में निर्दलीय विधायक की पत्नी को टिकट चित्तौड़गढ़ में निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की पत्नी सुशीला कंवर को भाजपा ने जिला परिषद के वार्ड 16 से टिकट दिया है। भरतपुर जिला परिषद के वार्ड नंबर 22 से भाजपा ने आगरा छावनी के पूर्व विधायक गुटयारी लाल दुवेश की बेटी पूजा दुवेश को मैदान में उतारा है। वहीं वार्ड-18 से बयाना के पूर्व विधायक बच्चू बंशीवाल की बेटी कनिका सिंह चुनाव लड़ रही है। कनिका LLB की स्टूडेंट है। हनुमानगढ़, चूरू, डीडवाना-कुचामन और श्रीगंगानगर जिला परिषद के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट तीसरे चरण में 16 जिला परिषदों के सदस्यों के लिए होगी वोटिंग तीसरे चरण में 16 जिला परिषदों के सदस्यों के लिए वोटिंग होगी। इसमें ब्यावर, खैरथल-तिजारा, बारां, बालोतरा, भरतपुर, डीग, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, धौलपुर, हनुमानगढ़, डीडवाना-कुचामन, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर और टोंक जिला परिषद है। इन जिला परिषदों के लिए नामांकन का समय आज खत्म हो चुका है। 26 अक्टूबर को नाम वापसी का आखिरी दिन है। 4 जिलों में बाद में होगा जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 37 जिलों में 25 नवंबर को जिला प्रमुख और 27 नवंबर को प्रधान का चुनाव होगा। 26 नवंबर को उपजिला प्रमुख और 28 नवंबर को उपप्रधान का चुनाव होगा। कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली में प्रमुख और प्रधानों का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा होगा। यहां जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव बाद में होगा। हालांकि जिला परिषद के मेंबर और पंचायत समिति मेंबर के चुनाव अन्य जिलों के साथ ही हो रहे हैं।