उदयपुर के गांधी ग्राउंड में दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में शनिवार शाम को भारी जोश और उत्साह के बीच जबर्दस्त गरबा खेला गया। हर कोई मस्ती और उल्लास के साथ यहां झूमता और थिरकता नजर आया। 3 दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन पूरा ग्राउंड लोगों से खचाखच भरा हुआ था। ग्राउंड में सजी रंग-बिरंगी रोशनी, पारं​परिक ड्रेसेज और संगीत की गूंज ने उत्सव की खूबसूरती बढ़ा दी। राजस्थानी और गुजराती सॉन्ग पर लोग जमकर नाचे। यहां कोई दोस्तों के साथ तो कोई परिवार के साथ एन्जॉय करने पहुंचा। शाम 7 बजे से ही ग्राउंड में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। 9 बजे तक ग्राउंड में जबर्दस्त भीड़ हो गई। जब जिद पर आ गई पार्वती..और म्हारा मेवाड रा महाराजा ने खम्मा रे खम्मा.. सॉन्ग लोगों के दिलों पर छा गया। महोत्सव में सांसद-आईजी, समाजसेवी, उद्यमी सहित अन्य मेहमान पहुंचे मुख्य अतिथि आईजी गौरव श्रीवास्तव, नीलकंठ आईवीएफ निदेशक डॉ आशीष सूद व डॉ सि​मी सूद, डीपीएस स्कूल चेयरपर्सन गोविंद अग्रवाल, सांसद मन्नालाल रावत, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज सीएफओ रोशन जैन, अर्थ डाइग्नोस्टिक से अर्पित सिंह, अनंता मेडिकल कॉलेज के जीएम हेमंत बंसल, मिराज ग्रुप के लक्ष्मण दीवान, टेक्नो इंडिया एनजेआर की नेहा व्यास और सेमी, फील्ड क्लब सचिव उमेश मनवानी, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह, पार्षद अतुल चंडालिया आदि उपस्थित रहे। दैनिक भास्कर यूनिट हैड सुरेन्द्र जांगिड़, संपादक नवल सक्सेना, सर्कुलेशन हैड केके शर्मा, फाइनेंस हैड मुकेश आमेटा, प्रोडक्शन हैड राजकुमार शर्मा, चीफ रिपोर्टर गिरीश शर्मा का सामूहिक संयोजन रहा।