भरतपुर| एंडरॉइट पब्लिक स्कूल में दिव्य डांडिया महोत्सव में गौ दुर्गा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैस्ट डांस, मैंन्स ग्रुप डांडिया, प्रश्नोत्तरी, डांडिया प्रिंस आदि प्रतियोगिताएं रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की आराधना से किया। प्रतियोगिता में दिव्यांशी तथा शगुन को बैस्ट डान्स मूव, एनरजेटिक डांस ईशाना ग्रुप डांस आंददिता, गार्गी दशाना जानवी, लक्षिता, अधिका, उन्निती को विजेता व हिंमाशी सोस्या, रिया, हर्षिता, चेतना, अनन्या तथा सिमिया उपविजेता रहे। प्रिंस तथा प्रिंसेस का खिताब रियाश प्रेशिका, युवराज व हिंमाशी को दिया गया। कार्यक्रम में खुशबू, सीमा, पूजा, पूनम, नम्रता, अर्पणा, शक्षा, अंजू, शिल्पी, नेहा, कविता, चंचल, ऋतु, तरुणा, वृर्षिता, वगु, अंगीता, पूजा, रुबी, काजल, निशा, ममता, विजयलक्ष्मी आदि अध्यापिकाओं का सहयोग रहा। निर्देशिका असती अंजना जैन ने विद्यार्थिओं से आहवान किया कि भारतीय संस्कृति से जुड़े रहें। अन्त में सभी को पुरस्कार वितरित किए गए।