झालावाड़| अकलेरा के तिलक पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में शनिवार को डांडिया नाइट हुई। नवरात्रि पर हुई सांस्कृतिक संध्या में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया की धुनों पर देर रात तक नृत्य किया। संगीत की लय, सजावट, उत्साह ने स्कूल परिसर को उत्सव के रंगों से भर दिया। रीता नागर, निदेशक आदित्य नागर, दिव्यांश नागर मौजूद रहे। भक्तिमय संगीत और डांडिया की प्रस्तुतियां शुरू हुईं। धुनें तेज होती गईं। प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ता गया। डांडिया नाइट में पंखिड़ा ओ पंखिड़ा, नदी किनारे नारियल पेड़, खम्मा रे खम्मा जैसे गीतों पर जमकर नृत्य हुआ। संयुक्त निदेशक वसुधा नागर, उप प्राचार्या रीना गर्ग सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।