दौसा में पंचायती चुनाव के तीसरे चरण में 8 पंचायत समितियों की 221 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 2,107 वार्डों में पंच पदों के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 3 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चरण में दौसा, लालसोट, लवाण, नांगल राजावतान, रामगढ़ पचवारा, शिवसिंहपुरा, सिकन्दरा और सिकराय पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया- मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी होने या मतदाताओं को प्रभावित करने की शिकायत निर्वाचन पर्यवेक्षक गोपाल राम बिरदा से की जा सकती है। इसके लिए दूरभाष नंबर 01427-294238 या मोबाइल नंबर 7014021914 पर संपर्क किया जा सकता है। अब तक का मतदान प्रतिशत देखें चुनाव से संबंधित फोटोज… पंचायत समिति वार ग्राम पंचायत और वार्डों की संख्या