दौसा जिले में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार सुबह 7 बजे शाम 6 बजे तक हुआ। बैजूपाड़ा, बांदीकुई, बसवा, महवा, मंडावर और मनोहरपुर-खेड़ला पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 98 वार्डों के लिए वोट डाले गए। 6 पंचायत समिति में कुल 3 लाख 73 हजार 482 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इनमें से शाम 6 बजे तक 2 लाख 51 हजार 666 मतदाताओं ने वोट डाले। महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने ग्राम मनोहरपुर स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बांदीकुई के पूर्व प्रधान पूरणमल मीणा 81 साल की उम्र में व्हीलचेयर से भावता गांव के मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। दौसा के महवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा के करणपुर गांव में परिसीमन के विरोध में चुनाव का बहिष्कार किया। पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत