दौसा जिले की 8 पंचायत समितियों में तीसरे चरण के पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए 142 वार्डों में 639 प्रत्याशियों ने 737 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों की नजर नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी पर है। आज नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। सिकराय में सबसे ज्यादा 120 प्रत्याशी तीसरे चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा दावेदार सिकराय पंचायत समिति में हैं। यहां 19 वार्डों के लिए 120 प्रत्याशियों ने 161 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं, दौसा पंचायत समिति के 21 वार्डों में 107 प्रत्याशियों ने 131 नामांकन भरे हैं। सिकंदरा पंचायत समिति के 19 वार्डों में 101 प्रत्याशियों ने 115 नामांकन, लवाण के 15 वार्डों में 78 प्रत्याशियों ने 92 नामांकन और लालसोट के 19 वार्डों में 52 प्रत्याशियों ने 53 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। रामगढ़ पचवारा के 17 वार्डों में 44 प्रत्याशियों ने 44 नामांकन, नांगल राजावतान के 17 वार्डों में 92 प्रत्याशियों ने 96 नामांकन और शिवसिंहपुरा के 15 वार्डों में 45 प्रत्याशियों ने 45 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज होगी नामांकन पत्रों की जांच नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को यानी आज सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जा रही है। इसके बाद 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही यह साफ हो जाएगा कि किस वार्ड में कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे।