दौसा जिले की 8 पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 19 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी 23 अक्टूबर तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 24 अक्टूबर को होगी। 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। 8 पंचायत समितियों के लिए होंगे नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के तृतीय चरण में दौसा जिले की पंचायत समिति सिकराय, सिकंदरा, दौसा, लवाण, नांगल राजावतान, लालसोट, रामगढ़ पचवारा और शिवसिंहपुरा के सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन लिए जाएंगे। अभ्यर्थी 19 से 23 अक्टूबर तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नामांकन जमा करने का समय प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। नामांकन के दौरान 5 लोगों को ही प्रवेश नामांकन प्रस्तुत करते समय रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में अभ्यर्थी सहित अधिकतम 5 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। नामांकन के दौरान किसी भी तरह की रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी। रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में अभ्यर्थी अधिकतम 2 गाड़ियां ला सकेंगे। कमरा नंबर 127 में जमा होंगे फॉर्म रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम दौसा संजू मीणा ने बताया कि पंचायत समिति दौसा के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 19 अक्टूबर को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी कलक्ट्रेट परिसर स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 127 में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।