बंगाल की खाड़ी में बने तूफान ‘अर्नब’ का असर राजस्थान में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 27 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। इधर, दौसा जिले में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। बीती रात से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई है। यहां गुरुवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली। वहीं, सर्द हवाओं के चलने से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। बादल छाने और हल्की बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार, दौसा में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आगामी दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई गई है। ऐसे में जिले में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है। 31 तक रहेगा तूफान का असर मौसम विभाग के अनुसार अर्नब तूफान का असर राजस्थान में तीन दिन रह सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर आज और कल रहेगा। 31 अक्टूबर को इसका असर कम होने लगेगा। तीन दिन बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है। आगे कैसा रहेगा मौसम